विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के ऐतिहासिक आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर मिलेगा संग्रहालय का टिकट, पर्यटकों की सुविधा मिलेगी

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Mar 2026 02:24 PM (IST)

इलाहाबाद संग्रहालय के सभी प्रवेश द्वार पर संग्रहालय के टिकट मिलेंगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ...और पढ़ें

इलाहाबाद संग्रहालय में अधिकारियेां से विचार-विमर्श करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल। जागरण

इलाहाबाद संग्रहालय में अधिकारियेां से विचार-विमर्श करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल। जागरण

HighLights

  1. संग्रहालय में इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश फ्री है

  2. महाविद्यालय के विद्यार्थियों को 20 रुपये, वयस्कों का टिकट 50 रुपये

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में इलाहाबाद संग्रहालय के प्रचार-प्रसार के लिए एक नई व्यवस्था शीघ्र ही लागू होगी। संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर ही अब तक टिकट काउंटर है। अब आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर संग्रहालय का टिकट लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। इसकी जानकारी आम जन तक हो, इसके प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स आदि लगाए जाएंगे।

मंडलायुक्त ने संग्रहालय का किया निरीक्षण 

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में संग्रहालय का टिकट आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त सोमवार को संग्रहालय पहुंचीं थीं। बैठक करके कई योजनाओं पर उन्होंने चर्चा किया।

संग्रहालय के प्रचार-प्रसार पर जोर 

कहा गया कि संग्रहालय का प्रचार-प्रसार बढ़ाना है। इसके लिए आजाद पार्क के सभी द्वार पर टिकट बिक्री और संग्रहालय के नाम का अलग से काउंटर बनाए जाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडलायुक्त ने इसे सहमति दे दी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो लोग शहर के रहने वाले नहीं हैं और आजाद पार्क में जाते हैं उन्हें संग्रहालय के बारे में पता ही नहीं होता।

इंटर तक के विद्यार्थियों काे निश्शुल्क प्रवेश 

बताया गया है कि काफी लोगों को इसका पता नहीं है कि संग्रहालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। वहीं महाविद्यालय से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 20 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये निर्धारित है।

ये भी लिए गए निर्णय 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से बच्चों के लिए कैरीकेचर (कार्टून ) निर्माण कार्यशाला और पुरातात्विक सर्वेक्षण, उत्खनन व वीथिका भ्रमण के माध्यम से इतिहास निर्माण की कार्यशाला होगी। संग्रहालय के विस्तृत प्रचार-प्रसार व आस-पास सांस्कृतिक वातावरण के लिए वाल पेंटिंग की जाएी। संग्रहों की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा और उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में गुटखा-सिगरेट बेचा तो जाएंगे जेल, रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला; आज से हर ट्रेन में अधिकारी करेंगे छापेमारी

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather : अचानक वातावरण में क्यों छाया स्मॉग, क्यों AQI बढ़कर 260 पहुंचा? संगम नगरी के मौसम विज्ञानी बता रहे कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।