विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा के शख्स की वृद्धावस्था पेंशन मामले पर इलाहाबाद HC सख्त, यूपी सरकार को हलफनामा न देने पर हर्जाने की दी चेतावनी

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:00 AM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई पर हलफनामा दाखिल न करने पर प्रतिकूल निष्कर्ष और हर्जाना लगाया जा सकता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन मामले में सरकार को चेताया।

  2. अगली सुनवाई पर हलफनामा न देने पर हर्जाना लग सकता है।

  3. याची जैसी स्थिति वाले अन्य पेंशनधारकों को भुगतान पर स्पष्टीकरण मांगा।

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई पर अपेक्षित हलफनामा दाखिल नहीं करने पर उसके खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जा सकता है। याचिका निस्तारण के साथ हर्जाना लगाने का निर्देश भी दिया जा सकता है।

प्रकरण में अगली सुनवाई सात दिसंबर 2026 को अपराह्न दो बजे होगी। चूना कंकड़ गली मथुरा निवासी प्रकाश चंद्र अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने यह चेतावनी दी।

याची ने अदालत में स्वयं उपस्थित होकर 21 नवंबर 2026 का हलफनामा दाखिल किया। इसमें मुख्यमंत्री को की गई शिकायत और उस पर कार्रवाई के निर्देश का ब्योरा है। इसकी प्रति अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अर्चना त्यागी को दी गई।

चार नवंबर 2026 के आदेश के तहत मांगा गया हलफनामा दाखिल करने के लिए राज्य सरकार ने और समय मांगा था। अदालत ने सरकार से अभिलेखों के उद्धरण के साथ यह बताने को कहा था कि याची जैसी स्थिति वाले अन्य पेंशनधारकों को भुगतान किया गया है।

हलफनामे में यह स्पष्ट करना था कि भुगतान समान स्थिति वाले पेंशनभोगियों को ही हुआ। खंडपीठ ने कहा कि अभिलेखों से मिली जानकारी के आधार पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश पहले ही दिया गया था। इस देरी के कारण याची को बार-बार सुनवाई पर अदालत आना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- गूगल से लिए गए ऑनलाइन लेख के सहारे दलील देना वकील को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।