विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में फंसे भारतीय को जारी करें इमरजेंसी सर्टिफिकेट, इलाहाबाद हाई कोर्ट का विदेश मंत्रालय को निर्देश

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:14 AM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय नागरिक को आपातकालीन प्रमाण पत्र जारी करने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिया निर्देश।

  2. सऊदी अरब में फंसे भारतीय को इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी हो।

  3. पासपोर्ट समाप्त होने के कारण स्वदेश वापसी में मदद मिलेगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिक की पासपोर्ट संबंधी समस्या पर विदेश मंत्रालय के सचिव को उसे इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने फतेहपुर निवासी अशरफ की याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश पारित किया।

कोर्ट को बताया गया कि याची का पासपोर्ट इस वर्ष 29 अगस्त को समाप्त हो चुका है। उसने सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास में पासपोर्ट दोबारा जारी करने के लिए आवेदन पहले ही दे रखा है, जो लंबित है।

इन परिस्थितियों में कोर्ट ने निर्देश दिया कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत उसे इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि वह स्वदेश लौटकर अपने क्षेत्र के पासपोर्ट अधिकारी के पास नए पासपोर्ट के लिए विधिवत आवेदन कर सके। कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) को आदेश की प्रति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ के माध्यम से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, लखनऊ को भेजने का निर्देश भी दिया है।

यह भी पढ़ें- UP रोडवेज का नया कदम, UDID कार्ड स्कैन कर जारी होगा दिव्यांग यात्रियों का फ्री बस टिकट