विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लालगढ़ एक्सप्रेस समेत तीन सुपरफास्ट ट्रेनों का बदला समय, चेक करें नई टाइमिंग

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:30 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से अजमेर-सियालदा और लालगढ़-प्रयागराज रूट की तीन सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. तीन सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया गया।

  2. अजमेर-सियालदा एक्सप्रेस 16 नवंबर 2026 से 10 मिनट पहले चलेगी।

  3. लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेनें भी नए समय पर चलेंगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों के चलते अजमेर-सियालदा और लालगढ़-प्रयागराज रूट की तीन प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया है।

संशोधित समय-सारणी नवंबर के मध्य से प्रभावी होगी।गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर 2026 से अजमेर से अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के बजाय 10 मिनट पहले 12:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन किशनगढ़ दोपहर 13:05 बजे पहुंचकर 13:07 बजे चलेगी, जबकि जयपुर स्टेशन पर इसका समय दोपहर 14:20 से 14:25 बजे रहेगा।

वहीं, 12404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर से और गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर से संशोधित समय पर चलेंगी। दोनों ट्रेनें जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचकर 2:35 बजे प्रस्थान करेंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई और हावड़ा रूट पर खत्म होगा वेटिंग का झंझट, पटरी पर उतरेंगे 21000 से ज्यादा नए आधुनिक ट्रेन कोच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।