विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया, बांदा में छिपा था दबोचा गया

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 19 May 2026 02:37 PM (IST)

प्रयागराज एसटीएफ ने बांदा के नरैनी से 50 हजार के इनामी गैंगस्टर शीबू अंसारी को गिरफ्तार किया है। वह बांदा ...और पढ़ें

प्रयागराज एसटीएफ की गिरफ्त में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शीबू अंसारी। सौ. एसटीएफ

प्रयागराज एसटीएफ की गिरफ्त में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शीबू अंसारी। सौ. एसटीएफ

HighLights

  1. बांदा जिले से गैंगस्टर के मुकदमे में वांटेड था

  2. चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बांदा जिले से गैंगस्टर के मुकदमे में वांटेड 50 हजार रुपये के इनामी शीबू अंसारी निवासी नरैनी बांदा को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पकड़ लिया है। वह बांदा में छिपकर रह रहा था। जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ टीम बांदा गई 

एसटीएफ काफी दिनों से फरार/ पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय को पता चला कि इनामी गैंगस्टर बांदा में छिपा है। इस पर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रभन्जन पाण्डेय, अजय सिंह यादव, अनूप राय व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम जनपद बांदा भेजा गया।

बांदा के नरैनी का रहने वाला है शीबू अंसारी

मंगलवार को टीम ने घेरेबंदी करके 50 हजार के इनामी अभियुक्त शीबू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त शीबू ने बताया कि वह बांदा रोड कस्बा नरैनी जनपद बांदा का रहने वाला है। वर्ष 2025 में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इस संबंध में जनपद बांदा के अलग-अलग थानों में अभियोग पंजीकृत है और जेल भी जा चुका है।

कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं 

वर्ष 2026 में थाना नरैनी जनपद बांदा में उसके व उसके साथियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित हुआ था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के मेजारोड स्टेशन के समीप मिला किशोर का शव, शरीर पर चोट के निशान; रंजिश में हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जघन्य वारदात : 8 वर्षीय बालिका की चचेरे बाबा ने पीटकर हत्या की, घर में भूसा के बीच छिपा दी लाश