विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सूबेदारगंज और सोनभद्र स्टेशन पर लीजिए 24 घंटे खान-पान की सुविधा, यात्रियों को अत्याधुनिक फूड वैन की सुविधा मिलेगी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 06 Sep 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने सूबेदारगंज और सोनभद्र स्टेशनों पर यात्रियों के लिए 24 घंटे खान-पान की सुविधा ...और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज और सोनभद्र स्टेशनों पर ऐसे फूड वैन रेस्टोरेंट की व्यवस्था रहेगी। जागरण आर्काइव

उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज और सोनभद्र स्टेशनों पर ऐसे फूड वैन रेस्टोरेंट की व्यवस्था रहेगी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. स्टेशन परिसर में ही स्वच्छ माहौल के बीच मिलेगी खाने की सुविधा

  2. देर रात और तड़के सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन (सुलेमसराय साइड) और सोनभद्र रेलवे स्टेशन परिसर में अब यात्रियों को 24 घंटे खान-पान की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन दोनों स्टेशनों पर अत्याधुनिक फूड वैन स्थापित करने जा रहा है।

रात या भोर में ट्रेन यात्री परेशान नहीं होंगे

इस व्यवस्था को पांच साल की अवधि के लिए अनुबंधित एजेंसी द्वारा तैयार, संचालित और सुव्यवस्थित तरीके से मेंटेन किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि देर रात या भोर में ट्रेनों से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को चाय, नाश्ते या भरपेट खाने के लिए स्टेशन के बाहर भटकना पड़ता था। कई बार दुकानें बंद होने के कारण यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब 24x7 फूड वैन सेवा शुरू हो जाने से दिन हो या रात, यात्रियों को हर समय ताजा, गर्म और गुणवत्तापूर्ण भोजन आसानी से उपलब्ध रहेगा। इससे स्टेशन पर उतरते ही खान-पान की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

क्या बोले मंडल पीआरओ?

मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल के तहत यात्रियों को सुरक्षित और पूरी तरह स्वच्छ वातावरण में ब्रांडेड और पौष्टिक भोजन के कई विकल्प मिलेंगे। इसका लाभ केवल रेल यात्रियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रियों को स्टेशन छोड़ने या रिसीव करने आने वाले घरवालों को भी अब खाने-पीने के लिए मुख्य बाजार की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- मोती उत्पादन के लिए सरकार 60 प्रतिशत तक देगी अनुदान, मत्स्य पालक शीघ्र करें आवेदन

यह भी पढ़ें- ये कैसा निर्माण! 400 करोड़ की लागत और लोकार्पण से पहले धंसा राम वनगमन पथ, 100 मीटर के दायरे में 4 स्थानों पर दरारें