Move to Jagran APP

व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य, पूरी हुई छठ पूजा

सई नदी का तट भोर की सर्द हवाएं कोहासा और कुछ धुंध भी व्रती महिलाओं के कदम नहीं रोक सकी। वह पूरे मनोयोग से छठ मैया के पूजन के अंतिम सोपान में शामिल होकर आस्था का संदेश देती रहीं। डाला छठ के अंतिम चरण के रूप में शनिवार को उगते सूरज का पूजन किया गया।महिलाएं डाला में पूजन सामग्री व गन्ना आदि सजाकर ले आईं। सूर्योदय का समय होते-होते बेल्हा देवी धाम में उनकी संख्या बढ़ती गई। कुछ महिलाएं रात में भी धाम पर ही रुकी थीं। वह छठ माता का भजन गाकर रातभर जागती रहीं। भोर में सूर्य की लालिमा फूटने के पहले ही महिलाएं नदी के जल में उतर गईं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 10:44 PM (IST)
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य, पूरी हुई छठ पूजा
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य, पूरी हुई छठ पूजा

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : सई नदी का तट, भोर की सर्द हवाएं, कोहासा और कुछ धुंध भी व्रती महिलाओं के कदम नहीं रोक सकी। वह पूरे मनोयोग से छठ मैया के पूजन के अंतिम सोपान में शामिल होकर आस्था का संदेश देती रहीं।

loksabha election banner

डाला छठ के अंतिम चरण के रूप में शनिवार को उगते सूरज का पूजन किया गया।महिलाएं डाला में पूजन सामग्री व गन्ना आदि सजाकर ले आईं। सूर्योदय का समय होते-होते बेल्हा देवी धाम में उनकी संख्या बढ़ती गई। कुछ महिलाएं रात में भी धाम पर ही रुकी थीं। वह छठ माता का भजन गाकर रातभर जागती रहीं। भोर में सूर्य की लालिमा फूटने के पहले ही महिलाएं नदी के जल में उतर गईं। छठ माता के जयकारे लगने लगे। सूर्य की पहली किरण के दर्शन होते ही महिलाएं उनको जल का अ‌र्घ्य देने लगीं। दूध, फल सिदूर चढ़ाया। घर में उनके लिए बनाए गए पारंपरिक पकवान चढ़ाए गए। छठ पूजा व्यवस्था समिति की ओर से फ्री में दूध का वितरण किया गया। कई महिलाएं सूर्य नारायण का पूजन करके उनकी बहन छठ का विशेष आशीष पाने को नदी में अपना स्थान सुरक्षित कर लीं थीं। भोर में करीब 6:50 मिनट पर जब भगवान भाष्कर के दर्शन हुए तब पूरे हर्षोल्लास के साथ लोगों ने जयकारा लगाते हुए अपना भाव अर्पित किया। छठ पूजन के अवसर पर भाजपा नेता अश्वनी सोनी संस्थापक ने हर-हर गंगे ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था में सहयोग किया। ईओ पालिका मुदित सिह, समिति के संरक्षक राजा पंडा पूरे समय रहे। श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए मंदिर समिति की ओर से उनके खाने व रहने के लिए रजाई व गद्दे की भी निश्शुल्क व्यवस्था रही। अध्यक्ष विष्णु सोनी, महामंत्री अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष सुभाष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघु पंडा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा सोनी, पूर्व महामंत्री महेश सोनी, उपाध्यक्ष सुरेश भारती, मंत्री पंकज कौशल, मंत्री लवकुश सोनी. मीडिया प्रभारी गौतम शर्मा, सूर्य प्रकाश, विनोद रंजन की देखरेख में महिलाओं ने पूजन किया। स्वजनों को प्रसाद दिया। पूजन संपन्न होने पर राधा पाल, आशा देवी, अर्चना तिवारी, मनीषा मिश्रा, सीता सोनी. अनुराधा सोनी. कविता, प्रेमलता, रीता गीता, रंजना सोनी. आराधना सोनी व शारदा आदि खुश नजर आईं।

--

किया सजग, बांटे मास्क

कोरोना काल में छठ पूजा को लेकर मंदिर के लोग व छठ पूजा समिति सतर्क रही। बार-बार माइक से दूरी बनाए रखने की अपील की जाती रही। मास्क का वितरण समिति के द्वारा किया जा रहा था।

--

किन्नर ने भी किया पूजन

व्रती महिलाओं ने तो सपरिवार पूजन में भाग लिया ही, पहली बार गुवाहाटी की रहने वाली रिकी किन्नर ने भी अपने साथियों के साथ छठ पूजन किया। वह भोर में भी भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देने को आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.