UPSC CDS Result: प्रतापगढ़ के उत्कर्ष पांडेय ने हासिल किया UP में तीसरा स्थान, परिवार में खुशी का माहौल
उत्कर्ष पांडेय ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा और अखिल भारतीय स्तर पर 75वां स्थान प्राप्त कर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।

सफलता से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है, और यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
HighLights
उत्कर्ष पांडेय ने सीडीएस परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाया।
अखिल भारतीय स्तर पर 75वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
उनकी सफलता युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
संवाद सूत्र, रानीगंज। शिवगढ़ विकासखंड के कूराडीह के होनहार उत्कर्ष पांडेय ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान और ऑल इंडिया में 75वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव में खुशी की लहर है।
कूराडीह के रहने वाले प्रेमशंकर पांडेय के पुत्र उत्कर्ष की सफलता की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों में उत्साह छा गया। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उत्कर्ष के आवास पहुंचे।
उन्होंने स्मृति चिह्न भेंट करते हुए कहा कि उत्कर्ष ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS 1 2026 का अंतिम परिणाम और CDS 2 2026 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 2 नवंबर को आए नतीजों में तीनों सैन्य अकादमियों (IMA, INA, AFA) के लिए कुल 243 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है।