विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP स्नातक एमएलसी चुनाव: प्रतापगढ़ में दोपहर 12 बजे तक 12.69 प्रतिशत हुआ मतदान, बूथों पर कड़ी सुरक्षा

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 23 Oct 2026 01:32 PM (IST)

प्रतापगढ़ में लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक ...और पढ़ें

UP स्नातक एमएलसी चुनाव: प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

UP स्नातक एमएलसी चुनाव: प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

HighLights

  1. लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत जिले में हो रही वोटिंग

  2. स्नातक निर्वाचन के लिए 24261 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 7267 मतदाता पंजीकृत

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक स्नातक में 3.41 और शिक्षक में 5.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वहीं दोपहर 12 बजे तक 12.69 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

29 मतदेय स्थलों पर हो रहा मतदान 

जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 24261 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 7267 मतदाता पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 31528 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 29 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। जबकि, शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

Pratapgarh Graduate MLC Chunav

जिला निर्वाचन अधिकारी कर रहे निरीक्षण 

मतदान शुक्रवार सुबह आठ से शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक होगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय टीम के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेमचंद मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी भ्रमणशील हैं।

10 वैकल्पिक दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त है, उन्हें मतदान के समय अपना फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है अथवा वह प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो उसे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करना होगा।

ये हैं वैकल्पिक दस्तावेज

निर्धारित 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक को नियोजित करने वाली शैक्षिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- UP स्नातक एमएलसी चुनाव : प्रयागराज में धीमी शुरुआत के बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार,दोपहर 12 बजे तक 9.54% पड़े वोट

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन सूची में 4397 डुप्लीकेट मतदाता? भाजपा ने CEO को पत्र लिखकर की शिकायत