यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दूसरी बार एमएलसी बने उमेश
माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए उमेश द्विवेदी दूसरी बार शिक्षक विधायक चुने गए। पहली बार ...और पढ़ें

जासं, प्रतापगढ़ : माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए उमेश द्विवेदी दूसरी बार शिक्षक विधायक चुने गए। पहली बार वह निर्दलीय थे और इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। इस बार उनका जीत का अंतर भी अधिक रहा। इससे समर्थकों में खासा उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
उमेश द्विवेदी मूल रूप से लालगंज नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड के निवासी हैं। इनके पिता का नाम सूर्य नारायण द्विवेदी व माता का नाम मनोरमा है । इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय उमापुर तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पं रामअजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज एवं स्नातक तथा परास्नातक शिक्षा हेमवतीनंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज प्रतापगढ़ में हुई । उनकी शैक्षिक योग्यता एमए. बीएड. है। वर्ष 2014 में पहली बार लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए थे।
रायबरेली के ऊंचाहार अरखा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षक बने। उमेश द्विवेदी का जन्म 01अगस्त 1969 को हुआ था। नवंबर 2019 में उमेश द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके छोटे भाई की पत्नी अनीता द्विवेदी इस समय लालगंज टाउन एरिया की अध्यक्ष हैं। उमेश की पत्नी रीता द्विवेदी ऊंचाहार में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका हैं। अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने के कारण उनके समर्थकों में खासा उत्साह है।
-------
लालगंज क्षेत्र का बढ़ा दबदबा
उमेश द्विवेदी के पुन: शिक्षक विधायक बनने से लालगंज क्षेत्र का रुतबा बढ़ गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा जैसे दिग्गज नेताओं का गृह क्षेत्र भी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उमेश द्विवेदी के दोबारा शिक्षक विधायक चुन लिए जाने से प्रदेश की राजनीति में लालगंज क्षेत्र का दबदबा बढ़ा है।
-------------------
उमेश द्विवेदी की जीत पर पैतृक नगर में खुशी की लहर
संसू, लालगंज : शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में उमेश द्विवेदी की जीत को लेकर शुक्रवार को यहां प्रबुद्धजनों व आम आवाम में खुशी देखी गई। शिक्षक विधायक उमेश के गृह नगर में जीत की खुशी में लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। घर पर शिक्षक विधायक के चाचा चंद्रप्रकाश द्विवेदी, चाची जावित्री, भाई सरोज द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, विमलेश द्विवेदी को परिवार के उच्च सदन में दोबारा प्रतिनिधित्व मिलने पर खुशी दिखी। वहीं नगर पंचायत की चेयरपर्सन एवं विधायक की अनुज वधू अनीता द्विवेदी व प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने एमएलसी के चुनाव में दोबारा उमेश द्विवेदी की सफलता पर खुशी जाहिर कर इसे लालगंज नगर पंचायत के लिए एक और कीर्तिमान करार दिया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र, लाल कृष्ण प्रताप सिंह, आचार्य उमेश पाल मिश्र, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, नंदलाल तिवारी, राजेश तिवारी, नागेन्द्र अनुज, अभिमन्यु सिंह, गंगाप्रसाद पाण्डेय, अरूण द्विवेदी, राजेश मिश्रा, आरडी यादव, विनय शुक्ल, प्रकाशचंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, डा. आरपी मिश्र आदि ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विनोद मिश्र, संजय द्विवेदी, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल, शेष तिवारी, रामअभिलाष यादव, कमलेश तिवारी, शहजाद अंसारी, सिटू मिश्रा, संजीत तिवारी, पवन पांडेय, शिवाकांत उपाध्याय, हेमंत पाण्डेय, राजेश तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी आदि रहे। ---------- वित्तविहीन शिक्षकों ने जताई खुशी
संवाद सूत्र गौरा : लखनऊ खंड से शिक्षक विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी उमेश द्विवेदी की जीत पर क्षेत्र के वित्तविहीन शिक्षकों में खुशी की लहर है। जीत का समाचार मिलते ही शुक्रवार को केडी यादव मेमोरियल इंटर कालेज रामापुर के प्रबंधक रामनरेश यादव ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, विपिन कुमार प्रजापति, उमाशंकर यादव, राधेश्याम तिवारी, संदीप राव, रमेश यादव, हरिकेश कुमार यादव, सुनील यादव, रमेश यादव सहित शिक्षक गण मौजूद रहे।
--------
उमेश द्विवेदी की जीत पर लोगों ने जताई खुशी
संसू रानीगंज : लखनऊ खंड से शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में उमेश द्विवेदी को मिली जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। समाज सेवी प्रवीण मिश्रा व एसएस पटेल इंटर कालेज संसारियापुर के प्रबंधक राम नारायण पटेल ने, शिव हरिनंदन स्कूल निधी पट्टी मे जितेन्द्र मिश्रा ने खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी और कहा कि उमेश द्विवेदी की जीत जिले की जीत है। इसी प्रकार मैनाहा कलीपुर में अजीत पटेल ने उमेश द्विवेदी की जीत पर खुशी जताई और लोगों का मुंह मीठा कराया। --------------- उमेश द्विवेदी की जीत पर भाजपा में उत्साह
संसू, संडवा चंद्रिका : लखनऊ खंड में शिक्षक एमएलसी पर उमेश द्विवेदी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ ने कहा कि शिक्षक एमएलसी पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत यह साबित करती है कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। तेजगढ में भाजपा जिला कार्यकारणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि शिक्षक एमएलसी के पद पर जिले के ही निवासी उमेश द्ववेदी की जीत से जिले का विकास होगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव डा. देवमणि तिवारी ने उमेश की जीत पर कैलाश सुभाष इंटर कालेज कटकामानापुर में जश्न मनाया। यहां शिक्षकों ने कहा की उमेश की जीत से शिक्षक समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा।
