दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पांच घायल
संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव में शुक्रवार को देर शाम दो पक्षों म
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM (IST)
संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव में शुक्रवार को देर शाम दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सरायनानकार गांव निवासी शिव सहाय सरोज (35) पुत्र गहरू प्रसाद खेत की ¨सचाई के लिए सुरेंद्र सरोज से सरकारी नलकूप की चाबी मांगने गए थे। दोनों में कुछ कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। इतने में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे ईंट पत्थर चले। जिसमें शिव सहाय, उसके पिता गहरू प्रसाद (70) और दूसरे पक्ष से सुरेंद्र सरोज, महादेव, जितेंद्र घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर दिलीपपुर चौकी प्रभारी एके ¨सह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें