Move to Jagran APP

बेहतर भविष्य गढ़ रहे दो स्कूलों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

सूबे के 100 विद्यालयों में से इन दो विद्यालयों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:47 PM (IST)
बेहतर भविष्य गढ़ रहे दो स्कूलों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

रमेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ : जिले के दो ऐसे विद्यालय हैं जो औरों के लिए नजीर बने हुए हैं। सूबे के 100 विद्यालयों में से इन दो विद्यालयों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह हैं बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन व मानधाता के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरहरपट्टी की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन

loksabha election banner

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन बाबा बेलखरनाथ धाम का एक ऐसा विद्यालय है, जो ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं से भरा है। यहां विज्ञान शिक्षिका रश्मि मिश्रा अपने सहयोगियों मनीषा मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप, धर्मेंद्र और प्रधानाध्यापक रामवृक्ष के साथ नित नए नवाचार करती हैं। इको क्लब, बाल संसद, बाल कवि सम्मेलन, मीना मंच, आईसीटी का प्रयोग, बच्चों द्वारा रिसर्च वर्क, नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों को प्रेरित किया जाता है। सांस्कृतिक और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए यह विद्यालय बच्चों को विभिन्न स्तर तक मंच प्रदान करता है। इस विद्यालय के बच्चे अपनी विज्ञान शिक्षिका के मार्गदर्शन में बायो प्लास्टिक, पराली से कागज, इको रेफ्रिजरेटर, इको ब्रिक, काउ पॉट जैसे आविष्कार कर चुके हैं। गत वर्ष ओड़िशा, ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग कर चुका है। इस वर्ष भी गोरखपुर में राज्य स्तर पर पराली से कागज निर्माण की खोज के लिए छात्रा मनीषा को सम्मानित किया गया। इंस्पायर अवार्ड की जिला स्तरीय प्रदर्शनी में छात्रा मनीषा द्वारा बनाया गया इको रेफ्रिजरेटर राज्य स्तर के लिए चुना गया है। कर के सीखना, आसान इंग्लिश समझने के तरीके, इस विद्यालय के बच्चों को प्रेरित करते हैं।

सामुदायिक सहयोग एवं निजी साधनों से इस विद्यालय ने प्रोजेक्टर, डेस्क बेंच आदि की व्यवस्था की है। यहां के बच्चे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष भी अपने कार्यों का प्रदर्शन कर चुके है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरहर पट्टी

मांधाता विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरहर पट्टी में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है। उसका सफल संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही निश्शुल्क मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण विद्यालय के छात्र छात्राओं को तीन साल से दिया जा रहा है। यहां के बच्चे राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। विद्यालय के बच्चों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जो सेल्फ डिफेंस पर आधारित है नेशनल साइंस फेस्टिवल 2019 में प्रतिभाग किया एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया था। इस विद्यालय के बच्चों ने प्रतापगढ़ महोत्सव में पेंट माइवाल प्रतियोगिता, रंगोली और मेहंदी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया था। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चों का सतत विकास की अवधारणा पर आधारित मॉडल ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर चयनित हुआ था। विद्यालय में एस्ट्रानामी क्लब स्थापित किया गया है एवं टेलीस्कोप द्वारा समय-समय पर सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण एवं अन्य घटनाओं को दिखाया जाता है। विद्यालय में भारत सरकार से संबंधित विज्ञान प्रसार साइंस क्लब स्थापित है। बच्चों की मार्शल आर्ट ट्रेनिग सात अलग-अलग प्रशिक्षकों द्वारा की जा रही है। विद्यालय से कराटे ब्लैक बेल्ट अध्यापक तथा अन्य ताइक्वांडो एवं पेंसिल आर्ट के प्रशिक्षक जुड़े हैं। विद्यालय की बालिकाएं बैडमिटन सिगल एवं डबल में मंडल स्तर पर जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री खरे हैं। सहायक अध्यापक आशुतोष निर्मल, किश्वर सहला व शबाना नजीर कार्यरत हैं। गदगद है विभाग

इन विद्यालयों से संबंधित शिक्षकों को एक फरवरी को लखनऊ के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर बीएसए अशोक कुमार सिंह, डबल एओ आरएन तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह आदि ने खुशी का इजहार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.