Move to Jagran APP

अपने बूथ को बनाएं मजबूत

भाजपा की हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से अगले वर्ष चुनाव के मद्देनजर बूथ को मजबूत बनाने को कहा। साथ ही मतदाता सूची में एक-एक पात्रों का नाम जुड़वाने पर भी जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 06:18 PM (IST)
अपने बूथ को बनाएं मजबूत
अपने बूथ को बनाएं मजबूत

प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की एक सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में देवर्षि पब्लिक स्कूल परिसर शमशेरगंज में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग लेना है। इसके लिए बूथवाइज मतदाता सूची में एक एक मतदाताओं का नाम दर्ज करा कर अपने अपने बूथ को मजबूत बनाएं।

loksabha election banner

विशिष्ट अतिथि गणेश नारायण मिश्र ने कहा कि संगठन के लोगों को अपने अपने बूथ व सेक्टर के कार्यकर्ताओं का कहीं से सम्मान न गिरने पाए इस बात का ध्यान रखना होगा। संचालन अशोक मिश्र व आभार अशोक त्रिपाठी ने किया। आयोजक जय भगवान पांडेय रहे। इस मौके पर विस्तारक मानवेंद्र, अरुण शुक्ल, मुरलीधर उपाध्याय, बृजेश शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ल, एडवोकेट बसंत पांडेय, बीडीसी प्रधानाचार्य दयाशंकर गिरी, अनिल पांडेय, चंद्रधर ओझा आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम मे आसपुर देवसरा ब्लाक सभागार में भाजपा कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ¨सह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया। जिला मंत्री राय साहब ¨सह ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र पर किसानों की कर्जमाफी, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की। महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यता ग्रहण कराने पर जोर दिया। संचालन रविशेष पांडेय ने किया। इस मौके पर शुभम मिश्र, जगदीश मिश्र, कुंवर बहादुर, पवन कुमार, महेन्द्र कुमार मिश्र, आदर्श सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----

भाजपा मंगरौरा मंडल की बैठक आज

भाजपा मंगरौरा मंडल की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को किशुनगंज बजार में सांय चार बजे से आयोजित की गई है। बैठक के मुख्य अतिथि सुनील ओझा प्रदेश सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी रहेंगे। यह जानकारी मंडल महामंत्री लवलेंद्र मिश्रा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.