मकान का बारजा गिरने से तीन मजदूर घायल
संसू, लालगंज : मकान का बारजा गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। लालगंज क
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM (IST)
संसू, लालगंज : मकान का बारजा गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के ताजपुर गांव निवासी पुजारी (40) पुत्र राम औतार, कंसलाल (35) पुत्र खिलाड़ी व पंचू (35) पुत्र गेंदालाल सोमवार को सांगीपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुर कोटवा (मिश्रान) निवासी राजेंद्र मिश्र के यहां चल रहे मकान के मरम्मत कार्य में मजदूरी करने गए हुए थे। बताया गया कि बारजा तोड़ने के दौरान अचानक वह ढह गया। उसके मलबे में उक्त तीनों मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें