बीएसएनएल में कर्मियों की कमी से प्रभावित हो रहा काम
भारत संचार निगम में कर्मियों के वीआरएस लेने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मियों की भर्ती नहीं हो रही है जबकि आए दिन कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसे लेकर विभाग कठिन दौर से गुजर रहा है। जरा से फाल्ट को दूर करने के लिए कर्मियों को कई-कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से मौजूदा कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे उनको काफी दिक्कतें हो रही हैं। कर्मियों की कमी से हो रही समस्या को लेकर विभाग के अफसरों ने पत्र लिखा है। वहीं कर्मियों की कमी से अतिरिक्त काम लेने से कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
प्रतापगढ़ : भारत संचार निगम में कर्मियों के वीआरएस लेने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मियों की भर्ती नहीं हो रही है, जबकि आए दिन कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसे लेकर विभाग कठिन दौर से गुजर रहा है। जरा से फाल्ट को दूर करने के लिए कर्मियों को कई-कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से मौजूदा कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे उनको काफी दिक्कतें हो रही हैं। कर्मियों की कमी से हो रही समस्या को लेकर विभाग के अफसरों ने पत्र लिखा है। वहीं कर्मियों की कमी से अतिरिक्त काम लेने से कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
बीएसएनएल के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। दो माह पहले भारत संचार निगम में तैनात रहे करीब 100 कर्मियों ने वीआरएस ले लिया था। इससे बीएसएनएल निगम को जोरदार झटका लगा था। निगम किसी तरह से संचालन करा रहा था। ऐसे में 31 जनवरी को निगम के 75 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे निगम के संचालन की व्यवस्था चरमरा गई है। इसे लेकर बीएसएनएल के अफसर तनाव में हैं। वह भी इस संबंध में शीर्ष अफसरों को जानकारी दे दी है। मौजूदा समय में निगम में तैनात कर्मियों व अफसरों को कई जगहों का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। इससे अफसरों व कर्मियों पर अतिरिक्त भार दे दिया गया है। भारत संचार निगम के जिला प्रबंधक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। किसी तरह से मैनेज किया जा रहा है। इसके लिए जोन के अफसरों को पत्र के जरिए सारी जानकारी दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि प्राइवेट कर्मियों की भी तैनाती हो। हालांकि किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। ----