पांच डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, बढ़ी गलन
प्रतापगढ़ : जिले में ठंड के तेवर तीखे होने लगे हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है।
प्रतापगढ़ : जिले में ठंड के तेवर तीखे होने लगे हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 2.3 अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। पारा पांच डिग्री के नीचे पहुंच गया है। इससे गलन बढ़ गई। इसके बावजूद न तो नगर पालिका के अलाव कहीं दिख रहे हैं और न ही जिला प्रशासन के।
शहर के प्रमुख स्थलों जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, आंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी सहित अन्य किसी भी स्थल पर अलाव नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 व अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं चल रहीं थीं। रानीगंज संवादसूत्र के अनुसार गलन जैसे-जैसे बढ़ रही है। लोग ठंड से सिकुड़ रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन बाजारों में अलाव नहीं जलवा रहा है। इससे राहगीर व यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। सुबह शाम गलन बढ़ने से लोग ठंड से परेशान हैं। रानीगंज तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में अलाव अभी तक नहीं जला है। रानीगंज बाजार तहसील, दांदूपुर स्टेशन, सीएचसी, रानीगंज चौराहा, दुर्गागंज, रामापुर, फतनपुर, सुवंसा, बीरापुर, जामताली, लच्छीपुर, भगवतगंज सहित बाजारों में अलाव अभी तक नहीं जल सका है। वैसे रानीगंज बाजार तो नगर पंचायत है, फिर भी अभी तक अलाव यहां नहीं जला। एसडीएम राहुल कुमार यादव का कहना है कि अलाव जल्द ही जलेगा। इसके लिए सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
अलाव जलवाने की मांग : क्षेत्र में बढ़ी ठंड के चलते लोगों ने अलाव जलवाने की स्थानीय प्रशासन से मांग की है। लोगों का कहना रहै कि सुबह व रात में गलन भरी ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते दोपहिया, पैदल राहगीर ठिठुरते नजर आ रहे हैं। राजकुमार, महेंद्र ¨सह, संतोष कुमार, संजय वर्मा आदि ने रानीगंजकैथौला बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल, बाजार क्षेत्र, रायपुर तियाई, नया पुरवा, वर्मा नगर चौराहा आदि जगहों पर अलवा जलवाने की मांग की है।