Move to Jagran APP

गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर

मानिकपुर अचानक बढ़ रहे गंगा नदी के जल स्तर ने तटवर्ती लोगों की नींद उड़ा दी है। एक सप्

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:10 PM (IST)
गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर
गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर

मानिकपुर : अचानक बढ़ रहे गंगा नदी के जल स्तर ने तटवर्ती लोगों की नींद उड़ा दी है। एक सप्ताह में करीब चार मीटर पानी बढ़ा है।

loksabha election banner

इसको देखते हुए लोगों की चिताएं बढ़ती जा रही हैं। तटीय गांव की स्थिति तो और भी दयनीय है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण चौकापुर, खमसरा, गोतनी जैसे गांव की स्थिति ज्यादा चिताजनक बताई जा रही है। शाहाबाद तट पर बसे लोगों के अलावा बगल में मलिन बस्ती मैं भी पानी जाने की संभावना बनी रहती है। कुछ वर्षों पूर्व शाहाबाद दक्षिणी वार्ड पूरी तरह गंगा नदी की चपेट में आ गया था। पुरोहित संघ के अध्यक्ष बीएल मिश्रा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम लगातार जायजा ले रही है। एसओ मानिकपुर सुभाष यादव ने बताया कि घाटों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। समय-समय पर उच्चाधिकारियों तक इसकी सूचना दी जा रही है। इसके पूर्व भी कई बार गंगा नदी के अचानक बढ़ने के कारण मलिन बस्तियों के अलावा गांव में भी लोगों के मकानों में पानी भर गया था। इसके कारण लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। उधर, एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि गंगा का जलस्तर को बढ़ रहा है। पानी अभी बस्ती से दूर है। नजर रखी गई है। एकजुटता बनी मिसाल, सारे चुनाव निर्विरोध : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद डिपो शाखा का चुनाव शुक्रवार को कराया गया। प्रतापगढ़ डिपो परिसर में हुए चुनाव में काफी गहमागहमी रही। खास बात इस चुनाव में यह देखने को मिली कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।

डिपो शाखा अध्यक्ष के पद पर फिर से चंद्र कुमार सिंह को चुना गया। शाखा मंत्री के पद पर कैलाश कुमार मिश्रा चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर रूपेश कुमार सरोज व तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र कुमार सिंह, शिव कांत मिश्रा और रामेश्वर प्रसाद शर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। कार्यशाला शाखा के चुनाव में भी निर्विरोध ही सब चुने गए। अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह, शाखा मंत्री जयप्रकाश और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता चुने गए। चुनाव होने के बाद प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी। कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि चुनाव निर्विरोध हुआ। सभी पदाधिकारी कर्मचारियों के साथ ही परिवहन निगम का भी ध्यान रखें। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, अतीक खान, वेद प्रकाश मिश्रा,विद्याधर तिवारी व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। जीते लोगों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। मिठाई भी बांटी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.