Move to Jagran APP

दुल्हन के भाई की चलाई गोली से चचेरे भाई की हुई थी मौत

थाना रानीगंज क्षेत्र के लोहारतारा गांव में मंगलवार को शादी के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की मौत उसके भाई द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी। शादी के अवसर पर पहले से ही दुल्हन के भाई ने हर्ष फायरिग करने की योजना बनाई थी और इसके लिए गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रिवाल्वर मंगवा ली थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपित दुल्हन के सगे भाई रिवाल्वर के लाइसेंस धारक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करके रिवाल्वर बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 10:44 PM (IST)
दुल्हन के भाई की चलाई गोली से चचेरे भाई की हुई थी मौत
दुल्हन के भाई की चलाई गोली से चचेरे भाई की हुई थी मौत

संवाद सूत्र, रानीगंज : थाना रानीगंज क्षेत्र के लोहारतारा गांव में मंगलवार को शादी के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की मौत उसके भाई द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी। शादी के अवसर पर पहले से ही दुल्हन के भाई ने हर्ष फायरिग करने की योजना बनाई थी और इसके लिए गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रिवाल्वर मंगवा ली थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपित दुल्हन के सगे भाई, रिवाल्वर के लाइसेंस धारक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करके रिवाल्वर बरामद कर लिया है।

loksabha election banner

लोहारतारा गांव निवासी निगम सिंह की बेटी मीनाक्षी की शादी 15 जून को थी। द्वारपूजा के दौरान की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह की मौत हो गई थी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए दुल्हन के एकतरफा प्यार में पागल विवेक सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी लोहारतारा पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। दुल्हन के पिता ने यह कहा था कि दूल्हे को निशाना बनाकर विवेक ने गोली चलाई थी और बीच में प्रेम सिंह आ गया था, जिससे गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेक सिंह, उसके पिता गुलाब सिंह और दोस्त फिरोज को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस को फिरोज से पूछताछ में पता चला कि गोली विवेक ने नहीं बल्कि दुल्हन के भाई विनय सिंह ने चलाई थी। इसके लिए पहले से ही विनय ने हर्ष फायरिग करने की योजना बनाई थी और उससे गांव के संजय सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर मंगवाया था। द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिग के लिए जैसे ही विनय रिवाल्वर ऊपर कर रहा था, तभी अचानक फायर हो गया था और गोली प्रेम सिंह की पीठ में घुस गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई । इस पर पुलिस ने शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के पास विनय सिंह पुत्र निगम सिंह, संजय सिंह पुत्र दुखी सिंह निवासीगण लोहारतारा को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर लिया। जबकि फिरोज पुत्र सहाबुद्दीन निवासी लोहारतारा पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया।

सीओ रानीगंज डा.अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि गोली विवेक ने नहीं बल्कि दुल्हन के भाई विनय सिंह ने चलाई थी। ऐसे में विनय, फिरोज, रिवाल्वर के लाइसेंस धारक संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ------- हर कोई वाकिफ है विवेक की प्रेम कहानी से

लोहारतारा गांव का रहने वाला विवेक सिंह पुत्र गुलाब सिंह गांव के निगम सिंह की बेटी के एकतरफा प्यार में पागल है। यह बात गांव के अधिकांश लोग जानते हैं। इसीलिए निगम सिंह ने बेटे विनय को बचाने के लिए विवेक पर यह आरोप लगा दिया कि दूल्हे को निशाना बनाकर विवेक ने गोली चलाई थी और बीच में आने से प्रेम सिंह को गोली लग गई थी। पुलिस ने निगम सिंह की तहरीर पर विवेक सिंह, फिरोज अहमद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि पुलिस की जांच में विवेक निर्दोष निकला। एसओ रानीगंज पवन त्रिवेदी ने बताया कि विवेक को छोड़ दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.