Move to Jagran APP

गोली लगने से घायल किशोर की सांसें थमीं

प्रतापगढ़ पंद्रह दिन पूर्व गोली लगने से घायल किशोर की सोमवार देर रात मेडिकल कालेज लखनऊ

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 11:08 PM (IST)
गोली लगने से घायल किशोर की सांसें थमीं
गोली लगने से घायल किशोर की सांसें थमीं

प्रतापगढ़ : पंद्रह दिन पूर्व गोली लगने से घायल किशोर की सोमवार देर रात मेडिकल कालेज लखनऊ में इलाज के दौरान सांसे थम गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। उधर, पुलिस अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

loksabha election banner

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा निवासी रमेश तिवारी का देवानंद तिवारी (15) 17 सितंबर को घर से करीब चार सौ मीटर दूर नाश्ते की दुकान पर खड़ा था। तभी दो युवकों में विवाद होने लगा और एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। वह गोली देवानंद के पेट में घुस गई थी। स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज से चिकित्सकों ने घायल देवानंद को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां 18 सितंबर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था, लेकिन गोली नहीं निकाल पाए थे। इसलिए उसे आइसीयू में भर्ती कर दिया गया था। अगले दिन हालत में सुधार होने पर उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार सोमवार को डॉक्टर देवानंद के रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली निकालने के लिए आपरेशन की तैयारी में थे, इसी बीच उसकी सांस जोर जोर से चलने लगी। इसके बाद उसे पुन: आइसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार देर रात देवानंद की सांसे थम गई। देवानंद के पिता रमेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित नितेश के खिलाफ को जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल देवानंद तिवारी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.