किशोरी पर टेंपो चालक ने किया अश्लील कमेंट, पिटाई
प्रतापगढ़ किशुनगंज बाजार में किशोरी पर अश्लील कमेंट करने पर आक्रोशित भीड़ ने चालक क
प्रतापगढ़ : किशुनगंज बाजार में किशोरी पर अश्लील कमेंट करने पर आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की। बाद में मामला शांत होने पर मौका पाकर चालक भाग निकला।
अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम पैदल किशुनगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में बाजार के पास पहले से ही खड़ा आशापुर निवासी एक टेंपो चालक किशोरी पर अश्लील कमेंट करने लगा। इसका किशोरी ने विरोध किया तो आरोपित चालक किशोरी को धमकी देने लगा। आरोपित की मंशा भांपकर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किशोरी ने लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। यह सुनते ही लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। बाजार के अन्य लोगों ने पहुंचकर माहौल को शांत कराया। इसी बीच मौका पाकर आरोपित चालक टेंपो लेकर भाग गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। एसओ ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।