Move to Jagran APP

स्वामी प्रसाद ने कहा-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मानसिक दिवालिया

स्वामी प्रसाद मौर्य इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Sep 2017 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 05:08 PM (IST)
स्वामी प्रसाद ने कहा-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मानसिक दिवालिया
स्वामी प्रसाद ने कहा-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मानसिक दिवालिया

प्रतापगढ़ (जेएनएन)। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। प्रतापगढ़ में श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा सदस्य दिग्वजय सिंह को मानसिक रुप से दिवालिया बता दिया। 

loksabha election banner

स्वामी प्रसाद मौर्य इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में किया गया उनका अमर्यादित ट्वीट इस बात का प्रमाण है कि वह सोचने समझने की क्षमता खो चुके हैं।

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नारको टेस्ट वाले बयान से श्रम मंत्री ने किनारा कर लिया। स्वामी प्रसाद ने कहा कि वह उनका निजी बयान। जनता से बड़ी कोई नारको टेस्ट करने वाली मशीन नहीं होती। नारको टेस्ट से नहीं रुकेगा भ्रष्टाचार, इसे जनता ही रोक सकती है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद लखनऊ से जौनपुर जाते समय दोपहर आधे घंटे के लिए प्रतापगढ़ डाक बंगला में रुककर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.