Move to Jagran APP

विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत

संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय दीवानगंज गांव निवासी आइटीआइ के छात्र की वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM (IST)
विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत

संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय दीवानगंज गांव निवासी आइटीआइ के छात्र की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। इससे परिजन शोक में डूब गए।

loksabha election banner

गांव निवासी मनोज सरोज का पुत्र दीपक कुमार सरोज (21) इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। किसी काम से वह दो सप्ताह पूर्व घर पर आया हुआ था। शनिवार शाम खाना खाकर घर के पीछे के कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह लगभग पांच बजे उसे सोते समय गर्दन के नीचे कंधे पर किसी विषैले जंतु ने काट लिया। तेज दर्द पर बिस्तर से उठा तो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी पर परिजन और आसपास के लोग इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी दीपक को लेकर उसके रिश्तेदार झाड़-फूंक के लिए फूलपुर भदोही भी ले कर गए, लेकिन वह बचाया नहीं जा सका। वह दो भाइयों में बड़ा था। मौत की खबर जब क्षेत्र में पहुंची तो पूर्व प्रधान बिजली ¨सह, विजय चंद्र गुप्ता, राम ¨सह यादव, ग्राम प्रधान संजय कुमार पांडेय, इसराफिल खान, वकील अहमद, कृष्णकांत मिश्रा, सुधाकर ¨सह सहित तमाम लोग छात्र के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय, अवधेश तिवारी, श्रीराम सरोज, हृदयनारायण पांडेय, विनोद तिवारी, राकेशमणि त्रिपाठी सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.