Move to Jagran APP

तनी कोहरे की चादर, रेंगते रहे वाहन

दिन में भी वाहन चालक एंटी फाग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:04 AM (IST)
तनी कोहरे की चादर, रेंगते रहे वाहन
तनी कोहरे की चादर, रेंगते रहे वाहन

संसू, प्रतापगढ़ : रविवार सुबह लोगों की नींद खुली तो घने कोहरे की चादर दिखाई दी। इसकी वजह से वाहनों के पहिए थम से गए। दिन में भी वाहन चालक एंटी फाग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड रही। दोपहर बाद धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड शुरू हो गई।

loksabha election banner

शनिवार की रात कोहरा न के बराबर रहा। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के बाद अचानक कोहरा पड़ने लगा। देखते ही देखते घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई। जो वाहन चल भी रहे थे वह एंटी फाग लाइट जलाकर चलते नजर आए। दोपहर तक ऐसा ही नजारा रहा। दोपहर बाद जैसे ही धूप निकली तो कोहरा छटा और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शाम होते ही ठंडक के तेवर फिर तेज हो गए। सर्द मौसम और पछुआ ठंड हवाओं के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। सप्ताहभर से पड़ रही गलन में फिलहाल कमी होती नहीं दिख रही है। पश्चिमोत्तर की हवाएं चलने से दिन के तापमान में जहां गिरावट आई, वहीं रात का तापमान बढ़ गया। दिन का तापमान 20.5 डिग्री से घटकर 18.6 डिग्री हो गया तथा रात का तापमान 6.4 डिग्री से बढ़ कर 9.0 डिग्री सेल्सियस हो गया।

-----

पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, अलाव बना सहारा

फोटो - 22 पीआरटी- 17

संसू, गोतनी : दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार सुबह से ही चालू हुई शीतलहर ने लोगों को दोपहर तक अलाव से दूर होने का मौका नहीं दिया। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से कंपकंपी बरकार रही। रविवार सुबह से ही छाया कोहरा छोटी छोटी बूंदे बनकर गिरता रहा। इस कारण ठंड में और बढ़ोतरी हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का सहारा लेने व अलाव तापने को मजबूर हो गए। पारा गिरने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इस ठंड से बच्चे व बूढ़े सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द के शिकार हो रहे हैं।

---

गलन में कमी नहीं, अलाव के नाम पर खानापूर्ति

संसू, कुंडा : पिछले एक सप्ताह से पड़ रही शीतलहर और गलन में फिलहाल कमी नहीं आ रही है। शीतलहर के बाद भी तहसील क्षेत्र में अलाव जलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। शाम ढलने के बाद इक्का दुक्का स्थानों पर अलाव जलाकर छोड़ दिया जा रहा है। ठंड में राहगीरों को राहत देने के लिए शासन द्वारा तहसील प्रशासन को अलाव जलवाए जाने के लिए निर्देश दिया गया है, लेकिन इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कुंडा, मानिकपुर, गोतनी, पूरे धनऊ, नवाबगंज, परियावां, संग्रामगढ़, बाबागंज, हीरागंज, बिहार, बाघराय, खिदिरपुर, हथिगवां सहित प्रमुख स्थानों पर सही तरीके से अलाव नहीं जल रहा है। संग्रामगढ़ संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय बाजार में तहसील प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण बाजार आने वाले लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। बाजारवासी बाजार में कूड़ा करकट बटोरकर किसी तरह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.