औद्योगिक क्षेत्र की इकाई पर पथराव, जांच को पहुंचे सीओ
सीऔद्योगिक क्षेत्र में इकाई पर पथराव करके दहशत फैलाई गई। एक ओर जहां घटना से उद्यमी डरे हुए हैं वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर उद्यमी आक्रोशित हैं। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी जांच को इकाई पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर से करीब आठ किमी की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बगल के ही चक्काजी मोहल्ले के कुछ अराजकतत्व उद्यमी अनुराग खंडेलवाल की ओमनी हवाई चप्पल व आंवले की इकाई पर पथराव कर दिया। करीब 10 मिनट तक लगातार पथराव होता रहा।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : औद्योगिक क्षेत्र में इकाई पर पथराव करके दहशत फैलाई गई। एक ओर जहां घटना से उद्यमी डरे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर उद्यमी आक्रोशित हैं। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी जांच को इकाई पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर से करीब आठ किमी की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बगल के ही चक्काजी मोहल्ले के कुछ अराजकतत्व उद्यमी अनुराग खंडेलवाल की ओमनी हवाई चप्पल व आंवले की इकाई पर पथराव कर दिया। करीब 10 मिनट तक लगातार पथराव होता रहा। इससे इकाई में लगे कई बैनर, खिड़की व दरवाजे के शीशे टूट गए। जब तक वह कुछ समझ पाते अराजकतत्व वहां से भाग निकले। जब वह इकाई से बाहर निकले तो देखा दरवाजा, खिड़की के कांच टूटे पड़े थे। बैनर भी फट गए थे। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल को दी। शनिवार को सीओ अनुराग की इकाई पर पहुंचे। उनसे घटना की जानकारी ली। अश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज करके अराजकतत्व की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। अनुराग ने बताया कि इसके पहले भी पथराव की घटना हुई थी, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में यहां पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
---
डीएम से कर चुके हैं शिकायत
औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उद्यमी जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा चुके हैं। यह भी कहा था कि सुरक्षा के इंतजाम न होने से कोई भी यहां पर इकाई लगाने को तैयार नहीं है। डीएम के अलावा ही एडीएम, सीओ, एएसपी, सीआरओ से शिकायत करने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई।