Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार का इकबाल समाप्त : शिवपाल

संडवा चंद्रिका प्रदेश सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। ब्यूरोक्रेशी सरकार का आदेश नहीं

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 10:02 PM (IST)
प्रदेश सरकार का इकबाल समाप्त : शिवपाल

संडवा चंद्रिका : प्रदेश सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। ब्यूरोक्रेशी सरकार का आदेश नहीं मान रही है। किसान, नौजवान व व्यापारी सभी वर्ग के लोग सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। उक्त विचार शुक्रवार की शाम क्षेत्र के बाबूगंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर निकली है। इसका प्रदेश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को संगम के तट से यात्रा लेकर निकले हैं, जिसका प्रयागराज व प्रतापगढ़ में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के मंत्री के इशारे पर जिस तरह से किसानों को वाहनों से कुचल दिया गया, उसके बाद दोषी मंत्री बर्खास्तगी नहीं की गई। यह सरकार किसान विरोधी है। युवाओं के हाथ में काम नहीं है। मंहगाई चरम पर है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा में मिल रहा समर्थन यह साबित करता है कि अब देश व प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है। आयोजक सदर प्रभारी सुरेशचंद्र जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहना कर उन्हें तलवार भेंट करके उनका स्वागत किया। इस मौके पर शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य सिंह यादव ने युवाओं में जोश भरा। इस मौके पर राम सुफल पांडेय, शिवराम मिश्रा, जिलाध्यक्ष अबरार जहानियां, विश्वनाथगंज प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, संतोष सिंह लाल साहब, विशाल सिंह, विजय यादव, लोकेश भारती, दिनेश यादव आदि लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.