Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की हत्या में दंपती सहित छह आरोपित गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 May 2020 10:36 PM (IST)

    फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर गांव में पांच दिन पहले महिला की हत्या के मामले में दंपती सहित छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    महिला की हत्या में दंपती सहित छह आरोपित गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर गांव में पांच दिन पहले महिला की हत्या के मामले में दंपती सहित छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    जगनीपुर निवासी संतोला देवी (62) अपनी मिठाई की दुकान पर 26 मई को बैठी थी। तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में आशिक अली पुत्र मोहम्मद खलील सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आशिक अली, उसकी पत्नी बिटान उर्फ नाजबीन बानो, अरसद, हसनैन व मिनहाज पुत्रगण बदले आलम, अन्नू उर्फ अनरी बेगम पत्नी शाहिद अली को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर का आरोपित गिरफ्तार

    संसू, प्रतापगढ़ : महेशगंज पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे आमिर खान पुत्र वसीरुद्दीन निवासी छेमरसरैया, लालगंज को उसके गांव से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास

    संसू, कुंडा: कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शाहजमालपुर गांव निवासी संजय कुमार सरोज पुत्र राम सजीवन सरोज मुंबई में रहता था। एक माह पूर्व घर आ गया। शनिवार की रात को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्वजनों ने उसे बचाया। पति को बचाने की गुहार

    संसू, कुंडा: मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामऊ गांव निवासी धर्मराज छुट्टी पर गांव आए थे। बीते 13 मई को वह गांव के बीमार व्यक्ति को देखने के लिए घर गए थे। वहां पर कालूराम का पुरवा गांव के दो लोग मिल गए, अभी धर्मराज दोनों से बातचीत कर रहे थे कि तभी गांव के पूर्व प्रधान भी वहां पहुंच गए। विवाद होने पर पूर्व प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने धर्मराज के खिलाफ छिनैती समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। धर्मराज की पत्नी ने पुलिस द्वारा साजिशन पति को फंसाकर उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जांच कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।