विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परशुराम के क्रोध से जनक दरबार में पसरा सन्नाटा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM (IST)

शिव धनुष के टूटने की आवाज से तप कर रहे परशुराम क्रोधित हो गए और सीधे जनक दरबार पहुंचे। यहां ...और पढ़ें

परशुराम के क्रोध से जनक दरबार में पसरा सन्नाटा
परशुराम के क्रोध से जनक दरबार में पसरा सन्नाटा

संसू, रानीगंज : शिव धनुष के टूटने की आवाज से तप कर रहे परशुराम क्रोधित हो गए और सीधे जनक दरबार पहुंचे। यहां भीड़ भाड़ देखकर परशुराम का क्रोध और भी बढ़ गया। राजा जनक को खरी-खोटी सुनाते हुए शिव धनुष तोड़ने वाले को सामने लाने की जिद करने लगे। श्री राम ने अपने विनम्र स्वभाव से परशुराम का क्रोध शांत किया, तब जाकर जनक दरबार में उत्साह का माहौल बना। यहां अवधेश पांडेय द्वारा परशुराम के किरदार ने जनक दरबार में सन्नाटा फैला दिया था फिर राम के समझाने पर माने अवसर था। रानीगंज तहसील क्षेत्र के टोडर पट्टी गांव में चल रही रामलीला मंचन के दूसरे दिन का यहां सीता स्वयंवर के विभिन्न प्रसंगों का अभिनय किया गया। शिव धनुष टूटते ही श्री राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ। सखियों ने मंगल गीत गाया। झुक जाओ रघुवीर, लली मोरी छोटी है। रावण, बाणासुर संवाद और सीता स्वयंवर की घोषणा का मंचन किया गया। गौरव पांडेय राम, अर्पित जायसवाल लक्ष्मण, गोलू पांडेय सीता, अवधेश पांडेय परशुराम, अशोक पांडेय दशरथ, वरुण तिवारी रावण, मोनू मिश्रा बाणासुर व संजय यादव ने जनक का अभिनय किया। अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलाकार व सभासद अविनाश मिश्रा, प्रेम शंकर पांडेय, विनोद पांडेय, अर्पण पांडेय सहित गांव के लोग मौजूद रहे। रेलकर्मियों को संगोष्ठी में किया जागरूक

जासं, प्रतापगढ़ : कोहरे के मौसम में संरक्षित गाड़ी परिचालन एवं दुर्घटना रहित ट्रेन संचालन के उद्देश्य से संरक्षा संगठन मंडल लखनऊ द्वारा प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन पर एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को हुआ। इसमें संरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के 45 कर्मचारियों ने भाग लिया। संरक्षा सलाहकार एनएल पांडेय, सीपी वर्मा, संजीव सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्रा व यातायात निरीक्षक जेपी शुक्ला ने संबोधित किया। संगोष्ठी में कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल संचालन में बरती जाने वाली सावधानियां, लोको पायलट एवं शंटिग स्टाफ द्वारा शंटिग आदि के बारे में जानकारी दी।