एसडीएम का तबादला, वकीलों ने खत्म की हड़ताल
संसू, लालगंज : शासन ने एसडीएम कोमल यादव का गैर जनपद तबादला कर दिया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त कर
संसू, लालगंज : शासन ने एसडीएम कोमल यादव का गैर जनपद तबादला कर दिया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लालगंज के वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी है। गुरुवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ की हुई बैठक में पिछले तीन महीने से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
एसडीएम कोमल यादव पर अधिवक्ता विरोधी आचरण का आरोप लगाकर लालगंज तहसील के वकील तीन महीने से न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर रहे थे। इससे एसडीएम अदालत में न्यायिक कामकाज को लेकर गतिरोध बना हुआ था। बुधवार की रात शासन ने एसडीएम कोमल यादव का तबादला आंबेडकरनगर कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गुरूवार को वकीलों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बैठक में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने एसडीएम के तबादले के शासन के निर्णय की सराहना किया। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप ¨सह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, हरकेश पटेल, विनोद मिश्रा, राकेश शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र, संतोष पांडेय, घनश्याम मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, प्रमोद ¨सह, मनोज ¨सह, शेष तिवारी, राम अभिलाष यादव, दिनेश मिश्रा, सुशील शुक्ल, राम¨ककर शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, मो. असलम, दिनेश ¨सह, कुलभूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे।