नव सृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज का सेटेलाइट से हो रहा सर्वे
नव सृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज के स्वरूप को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।
संसू, प्रतापगढ़ : नव सृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज के स्वरूप को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। नगर पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायतों का सेटेलाइट सर्वे हो रहा है। इसके अलावा राजस्व मानचित्र का भी सहारा लिया जा रहा है।
सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेसरा, पूरे मोहन, सिपाही महेरी, पूरनपुर पटखान, पूरे हिरावन, भुइदहा, नमक शायर, बकुलाही, औवार, घाटमपुर समेत 16 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत पृथ्वीगंज में शामिल किया गया है। नगर पंचायत की आबादी 22316 के करीब है। इसमें कुल 15 वार्ड बनाये जाने हैं। प्रत्येक वार्ड की आबादी 15 सौ के करीब होगी। जनगणना को देखते हुए इसका सर्वे हो रहा है। बुधवार को नगर पंचायत के ईओ सुभाष सिंह ने संपत्ति का जायजा लिया। राजस्व कर्मियों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत को अंतिम स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। जनगणना के दृष्टिकोण से सर्वे हो रहा है। इसकी मॉनीटरिग की जा रही है।
---
बाजार में होगा कार्यालय
नगर पंचायत पृथ्वीगंज का कार्यालय स्थानीय बाजार में होगा। इसके लिए कार्यालय की तलाश की जा रही है। बाद में स्थायी रूप से कार्यालय को खुद की जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर टीम तेजी से कार्य कर रही है।
---
राजस्व टीम कर रही चिह्नांकन
नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी संपत्ति है। उसका चिह्नांकन राजस्व कर्मी कर रहे हैं। उसकी सूची तैयार हो रही है। इसके बाद उसका दस्तावेज पालिका प्रशासन को दिया जाएगा। जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जा है, उसकी भी सूची तैयार हो रही है।