यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ravidas Jayanti: माघी पूर्णिमा पर संत रविदास को किया गया याद, संत के आदर्शों पर चलने का दोहराया गया संकल्प; गंगा में लगाई डुबकी
Ravidas Jayanti समाज से छुआछूत मिटाने के लिए प्रयत्नशील रहे संत रविदास काे माघी पूर्णिमा पर शनिवार को याद किया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। Ravidas Jayanti: मन चंगा तो कठौती में गंगा को चरितार्थ करने वाले, समाज से छुआछूत मिटाने के लिए प्रयत्नशील रहे संत रविदास काे माघी पूर्णिमा पर शनिवार को याद किया गया। गोष्ठी की गई। बौद्ध विहार में कार्यक्रम किया गया।
संत की याद में सृजना द्वारा भी विचार गोष्ठी हुई। उनके बारे में चर्चा करके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। लोगों ने मानिकपुर में गंगा स्नान भी किया। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार शाहाबाद, किला तट और राजघाट गंगा तट पर भोर से ही लोग मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। स्नान के उपरांत पूजन अर्चन और तीर्थ पुरोहितों को अन्न और द्रव्य दान करते दिखाई दे रहे थे।
मकर संक्रांति के मुकाबले तिगुना लोगों ने लगाई डुबकी
इस धाम की परंपरा के अनुसार तीर्थ पुरोहितों द्वारा यात्रियों के ठहरने के लिए इंतजाम किया। स्नानार्थियों के सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाटों पर जल पुलिस और गोताखोर लगाए गए। मौसम साफ होने से गंगा में डुबकी लगाने वालों की भीड़ मकर संक्रांति के मुकाबले तीन गुणा रही। लोग परिवार समेत पहुंचे व पूजन किया। हजारों लोग मां ज्वाला देवी के दर्शन करने उनके मंदिर भी पहुंचे। हौदेश्वर गंगा घाट पर भी लोग नहाने पहुंचे।
