एमआर टीके लगवाने में रानीगंज क्षेत्र टॉप पर
प्रतापगढ़ : खसरे के संक्रमण से जिले के 11 लाख से अधिक बच्चे दूर हो गए हैं। उनको मीजल्स-रुबेल
प्रतापगढ़ : खसरे के संक्रमण से जिले के 11 लाख से अधिक बच्चे दूर हो गए हैं। उनको मीजल्स-रुबेला का टीका लग गया है। हालांकि इस लक्ष्य में शहर का प्रदर्शन ¨चताजनक रहा है।
जिले में दो माह से अधिक समय तक चले एमआर टीकाकरण अभियान के दौरान 11 लाख 66 हजार बच्चों को टीका लगाया गया। जिले में 15 साल तक के बच्चों को एमआर टीका लगाने के लिए 26 नवंबर से अभियान शुरू किया गया था। 12 लाख 26 हजार 883 बच्चों का लक्ष्य था। 31 जनवरी को समीक्षा हुई तो 11 लाख 66 हजार 24 बच्चों का टीकाकरण पाया गया।
वैसे तो शहर के लोग जागरूक माने जाते हैं, पर यहां सबसे कम बच्चों को टीके लगे। शासन को भेजी गई रिपोर्ट पर नजर डालें तो शहर में सबसे कम 54.8 फीसद ही लक्ष्य पूरा हुआ है। इसी तरह कुंडा ब्लाक क्षेत्र में 84.5 फीसद टीकाकरण हो सका। दूसरी ओर रामपुर संग्रामगढ़ ने 101, पट्टी ने 100.6, संडवा चंद्रिका ने 101 और शिवगढ़ ब्लाक ने 112 फीसद की उछाल लेकर इतिहास रच दिया।
सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में 95 फीसद बच्चों का टीकाकरण किया गया है। इसमें स्कूलों के 6.94 लाख बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छूटे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार व शनिवार को टीके लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य महकमा बताएगा जापानी इंसेफलाइटिस के खतरे : सर्दी का मौसम बीतने व गर्मी की दस्तक के बीच जापानी इंसेफलाइटिस से बचकर रहना होगा। यह संक्रमण काल होता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिले में जापानी इंसेफलाइटिस और दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए 10 फरवरी से संचारी रोग जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों के साथ शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव बताते हैं कि ठंड की शुरुआत या अंत में मच्छरों के काटने से होने वाला जापानी इंसेफलाइटिस और दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। संचारी रोग से जागरूकता के लिए ग्राम पंचायतों को साफ-सफाई के लिए बताया जाएगा। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी। मच्छरों पर रोकथाम लगाई जाएगी। अभियान के बाद 25 फरवरी से जापानी इंसेफलाइटिस से बचाव के लिए टीका भी लगाया जाएगा। इस कार्य में आंगनबाड़ी टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।