राम-रावण युद्ध के लिए तैयार हो रहा मैदान
दशहरा के मौके पर इस बार मेला तो नहीं लगेगा पर भगवान राम और दशानन के बीच युद्ध होगा। इसके लिए नगर के रामलीला मैदान को तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को मैदान की साफ-सफाई कराई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह सफाई निरीक्षक एसके सिंह प्रशांत सिंह की देखरेख में अभियान चलाकर दर्जनों सफाई कर्मियों ने पूरे दिन साफ सफाई की।
जासं, प्रतापगढ़ : दशहरे के मौके पर इस बार मेला तो नहीं लगेगा, पर भगवान राम और दशानन के बीच युद्ध होगा। इसके लिए नगर के रामलीला मैदान को तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को मैदान की साफ-सफाई कराई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह, सफाई निरीक्षक एसके सिंह, प्रशांत सिंह की देखरेख में अभियान चलाकर दर्जनों सफाई कर्मियों ने पूरे दिन साफ सफाई की। साथ ही वहां रह रहे घुमंतू परिवारों को हटाया गया। वह लोग अपना बोरिया बिस्तर लेकर भागने लगे। हाईवे से रावण के पुतले की ओर जाने को बने कच्चे रास्ते को भी दुरुस्त किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मंत्री विपिन गुप्ता व संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को पत्र लिखा था। इस पर इस बीच पालिका टीम सक्रिय हुई है।