सैनिक बन देश की सेवा करना चाहते हैं संस्कृत बोर्ड के यूपी टॉपर रजनीश, सेना में जाने की कर रहे तैयारी
प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की 12वीं परीक्षा में 89.36% अंक प्राप्त कर प्रदेश ...और पढ़ें
-1777047594616_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) में यूपी टाप करने वाले प्रतापगढ़ के रजनीश यादव राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हैं। वह सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यही उनका लक्ष्य है। उन्होंने 89.36 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले पट्टी के बैजलपुर के रहने वाले किसान परिवार के रजनीश की रुचि संस्कृत में शुरू से ही रही। इन्होंने अपने गांव के आचार्य से संपर्क कर संस्कृत विषय में श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनाथपुर सैफाबाद पट्टी में प्रवेश लिया। इनका कहना है कि संस्कृत अगर समझ में आ जाए तो बहुत सरल होती है।
संस्कृत को देववाणी
संस्कृत को देववाणी इसीलिए कहा गया है, क्योंकि इससे मन भी पवित्र हो जाता है। रजनीश के पिता हरि लाल यादव किसान हैं और अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति वह सजग हैं। उनके दूसरे नंबर के बड़े भाई अरविंद यादव टीचर बनने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। इसे बड़े रवि यादव हैं, जो सिविल सर्विसेज में जाने के लिए प्रयागराज में रहकर संघर्ष कर रहे हैं।
शुक्रवार को परिणाम आने के बाद दैनिक जागरण से बातचीत में रजनीश ने कहा कि संस्कृत से लोग दूर हो रहे हैं, जो दुखद है। यह भाषा बहुत ही अच्छी है। हम इस भाषा के माध्यम से पढ़ाई करके फोर्स में जाने के लिए तैयारी भी साथ-साथ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त तैयारी के लिए मौका, CM अभ्युदय कोचिंग के लिए 6 जून तक करें आवेदन
टाप करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने जितनी मेहनत की थी, उससे लगा था कि परिणाम बहुत अच्छा आएगा, लेकिन जब प्रदेश में पहला स्थान पाने की जानकारी मिली तो उसकी खुशी नहीं समा रही है। यह हमारे गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद और उनकी प्रेरणा से संभव हो सका है।
