विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में पैर फिसलने से नहर में गिरी महिला, डूबने से हुई मौत

Published: Wed, 19 Aug 2026 06:53 PM (IST)

प्रतापगढ़ के केशवपुर मानिकपुर में शौच के लिए निकली 60 वर्षीय महिला कमला देवी की नहर में पैर फिसलने से ...और पढ़ें

नहर में डूबने से महिला की मौत।

नहर में डूबने से महिला की मौत।

HighLights

  1. 60 वर्षीय महिला कमला देवी की नहर में डूबने से मौत।

  2. शौच के लिए निकली महिला का पैर फिसलने से हुआ हादसा।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। केशवपुर मानिकपुर में मंगलवार देर शाम हादसे में 60 वर्षीय महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव की निवासी 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी दूधनाथ गौतम शौच के लिए निकली थीं। स्वजन के अनुसार इसी दौरान नहर के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरीं।

काफी देर तक घर वापस न लौटने पर स्वजन उनकी तलाश करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर नहर में एक साड़ी पर पड़ी। संदेह होने पर जब लोग पास पहुंचे तो एक महिला का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। शव की पहचान कमला देवी के रूप में होने पर गांव में चीख-पुकार मच गई।

हादसा पैर फिसलने से नहर में गिरने का माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उनके पति दूधनाथ गौतम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ और सोनभद्र समेत यूपी के इन 8 जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट', मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट