विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ और सोनभद्र समेत यूपी के इन 8 जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट', मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

प्रतापगढ़, सोनभद्र सहित यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लखनऊ में ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट।

  2. लखनऊ में दो दिन बाद छिटपुट बारिश, पूर्वी यूपी में जारी रहेगी।

  3. प्रयागराज में 192 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज, तापमान में गिरावट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश का दौर दो दिन थमेगा, लेकिन प्रतापगढ़, सोनभद्र और प्रयागराज समेत करीब आठ जिलों में बुधवार व गुरुवार को भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अगले तीन दिन बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है, लेकिन इस दौरान पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।

25 तक रुक-रुककर होती रहेगी बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में अगले एक सप्ताह तक पूरी तरह सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। मध्य यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले छह-सात दिन बादल जमकर बरसेंगे। लखनऊ में शनिवार और रविवार को अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसून का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी के जिलों में दिखेगा।

यह भी पढ़ें- डिजाइन से लेकर पैकेजिंग तक बदलेगा खादी स्वरूप, युवाओं और नए बाजारों से जोड़ने के लिए यूपी सरकार तैयार कर रही प्लान

कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के भी आसार हैं। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बरसात की वजह से राजधानी में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। करीब 40 जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से नीचे बना रहे, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली।

इन जिलों में दो दिन भारी वर्षा

चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, चंदौली, संत रविदास नगर, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के जिलों में बुधवार व गुरुवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

प्रयागराज में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज में मंगलवार को सीजन की सर्वाधिक बारिश 192 मिमी दर्ज की गई। यह प्रदेश में भी सबसे ज्यादा है। बिजनौर में 162, संभल में 150, सोनभद्र में 123 मिमी, चित्रकूट में 92 और प्रतापगढ़ में 80 मिमी बरसात रिकार्ड की गई।