विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में सिपाहियों पर कार चढ़ाने कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो लोग

Published: Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM (IST)

प्रतापगढ़ में डायल-112 पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. डायल-112 पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास।

  2. सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

  3. गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। डायल-112 के पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने के प्रयास और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम डायल-112 पीआरवी को सूचना मिली कि स्टेशन मोड़ के पास मारपीट हो रही है।

कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। दर्ज कराए गए केस में पुलिस का आरोप है कि मौके पर अल्टो कार सवार शिवमंगल सिंह और राहुल सिंह ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। अपनी कार तेज गति से एक पुलिसकर्मी की ओर दौड़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद कार ने सरकारी स्कार्पियो पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वाहन का अगला बायां दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपित कार लेकर भाग हो गए।

डायल-112 पुलिसकर्मी की तहरीर पर देल्हूपुर थाने में घटना का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ रानीगंज प्रशांत राज का कहना है कि रविवार शाम दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पाया गया है कि शिवमंगल के खिलाफ पहले से पांच और राहुल के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ मनगढ़ जन्माष्टमी: श्रद्धालुओं के लिए यातायात का मेगा प्लान, नो-व्हीकल जोन घोषित