विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ से प्रयागराज के फूलपुर का सफर आसान होगा, कम किराये वाली रोडवेज की जनता सेवा बस का शीघ्र संचालन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Mar 2026 04:26 PM (IST)

प्रतापगढ़ डिपो से पहली बार फूलपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। रोडवेज कम किराये वाली जनता सेवा ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो। जागरण

प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो। जागरण 

HighLights

  1. प्रतापगढ़ से प्रयागराज के फूलपुर के लिए अभी तक सीधी बस सेवा नहीं

  2. फूलपुर से आने वाले यात्रियों को सिर्फ दो प्राइवेट बसों की ही सुविधा है

संसू, जागरण, प्रतापगढ़। रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रतापगढ़ डिपो से पहली बार फूलपुर तहसील के लिए बस सेवा शुरू होगी। प्रयागराज के फूलपुर तहसील के लिए मुख्यालय से अभी तक कोई सीधी बस की व्यवस्था नहीं थी। इस पहल से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनका सफर आसान होगा।

लगन व बुकिंग में प्राइवेट बस नियमित नहीं चलती 

प्रतापगढ़ डिपो से 92 बसों का संचालन होता है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, रायबरेली, आगरा वाराणसी सहित रूट पर बसों का संचालन होता है। प्रतापगढ़ डिपो से कई बार कहला तक बस का संचालन किया गया, लेकिन सेवा नियमित नहीं हो हो सकी। फूलपुर से आने वाले यात्रियों को सिर्फ दो प्राइवेट बसों की ही सुविधा मिलती है। वह भी लगन और बुकिंग के दिनों में नियमित नहीं रहती हैं।

कम किराये वाली जनता सेवा बस का संचालन

इसमें से सिर्फ एक बस मुख्यालय आती है। ऐसे में यात्रियों को कई वाहनों की अदला-बदली करने के बाद मुख्यालय आना पड़ता है, लेकिन अब उनकी परेशानी जल्द ही दूर होगी। यहां से कम किराये वाली जनता सेवा बस का संचालन होगा। प्रतापगढ़ डिपो से कर्मचारी और नौकरी पैसा वालों की सहूलियत के साथ ही यात्रियों के लिए यह बस सेवा बहुत ही मुफीद रहेगी।

स्टापेज निर्धारित होने के बाद शुरू होगी बस सेवा

रोडवेज विभाग की टीम प्रतापगढ़ से गाजी का बाग मुबारकपुर और फूलपुर तक इस स्टापेज का सर्वे कर रही है। जल्द ही स्टापेज निर्धारित करने के बाद इस बस सेवा का संचालन होगा। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो की जनता सेवा बस फूलपुर से सुबह पौने आठ बजे प्रतापगढ़ के लिए रवाना होगी। यहां साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। फिर यहां से शाम को साढ़े पांच बजे बस पुन: फूलपुर के लिए जाएगी। महीने के आखिर तक बस का संचालन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, पांच दिन से लापता थे; हत्यारों को एक महिला ने देखा था?

यह भी पढ़ें- SIR in UP : संगम नगरी में 10.62 लाख नोटिस की सुनवाई पूरी, अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी