प्रतापगढ़: किशोरी की गोली मारकर हत्या, खेत में करने जा रही थी काम; मौके पर ही मौत
यह घटना बुधवार सुबह चार बजे की है। युवती को 100 मीटर दूर खेत में गोली मार दी गई जहां पर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनने पर गांव के लोग दौड़े लेकिन हमलावर गोली मारकर फरार हो गए।
By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Wed, 24 May 2023 06:47 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 06:47 AM (IST)
उड़ैयाडीह, जागरण संवाददाता। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना के कठार गांव में एक 19 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह पुत्री कल्पना 19 वर्ष के रूप में हुई है।
यह घटना बुधवार सुबह चार बजे की है। युवती को 100 मीटर दूर खेत में गोली मार दी गई, जहां पर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें