प्रतापगढ़ में अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
प्रतापगढ़ के दिशिनी गांव में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था, जिससे दहशत फैल गई। सर्पमित्र ...और पढ़ें
-1791972977591_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
प्रतापगढ़ में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला।
सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर का सफल रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के दौरान अजगर ने बच्चे को बाहर निकाला।
संवाद सूत्र, पट्टी। दिशिनी गांव की वनवासी बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अजगर दिखाई दिया। अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया था। उसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने सर्पमित्र सिराज शेख को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सिराज शेख ने सावधानी पूर्वक अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान अजगर के पेट से नीलगाय का बच्चा बाहर निकल आया। इसके बाद सर्प मित्र ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। जंगल में छोड़ दिया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। अजगर के पकड़े जाने के बाद बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली।
सर्पमित्र सिराज शेख ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें। इसकी सूचना प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।
यह भी पढ़ें- 'चौराहे पर छेड़छाड़, हाईवे पर जुलूस', प्रतापगढ़ पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक
