विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चौराहे पर छेड़छाड़, हाईवे पर जुलूस', प्रतापगढ़ पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:55 PM (IST)

प्रतापगढ़ में चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने केस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रतापगढ़ में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक पकड़े गए।

  2. पुलिस ने आरोपितों की पहचान फुटेज से की, केस दर्ज।

  3. मिशन शक्ति टीम ने हाईवे पर मनचलों की परेड निकाली।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। चौराहे पर वाहन की प्रतीक्षा कर रही युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। सोमवार दोपहर का यह मामला भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पास का था। पुलिस ने आरोपितों की पहचान फुटेज से करके मंगलवार सुबह केस दर्ज किया।

उनको मिशन शक्ति टीम के हवाले करके मंगलवार को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर उनकी परेड निकाली। घटनास्थल से नगर कोतवाली तक दोनों को पुलिस पीटते हुए ले आई। यह नजारा देखने को भीड़ जुटी रही।

शाम सोमवार को बाइक से पहुंचे युवकों ने युवती के नजदीक बाइक ले जाकर फब्ती कसी थी। एक बार युवती वहां से हटी तो फिर वह लोग घूमकर आ गए। दो बार ऐसा होने पर युवती ने भंगवा चौकी पर पहुंचकर शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में घूस लेते सहकारी बैंक का फील्ड ऑफिसर और दलाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम प्रयागराज का शिकंजा