प्रतापगढ़ पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पट्टी कोतवाली के बाथरूम में फंदे से संदिग्ध दशा में लटकता मिला शव
प्रतापगढ़ की पट्टी कोतवाली में पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी को भगाने ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में फंदे से लटके युवक को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने 20 सितंबर को हिरासत में लिया था
पट्टी कोतवाली के मोलनापुर निवासी अर्जुन पर पिछले माह दर्ज हुआ था मुकदमा
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी कोतवाली में एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी लाश सोमवार को कोतवाली परिसर में स्थित बाथरूम में फंदे से लटकती मिली। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि इस आशा में कि शायद उसकी चंद सांसें बाकी हों और जीवन मिल सके, तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया।
किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। आरोपित की संदिग्ध दशा को लेकर परिवार के लोगों में गम और आक्रोश है। यह घटना सोमवार दोपहर पट्टी कोतवाली में हुई। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गहन जांच-पड़ताल की।
कोतवाली पट्टी के मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कुमार पुत्र लल्लू राम के खिलाफ पिछले माह किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने रविवार को किशोरी और अर्जुन को पकड़ा था। किशोरी को वन स्टाप सेंटर में भेजने के बाद आरोपित युवक को पट्टी कोतवाली में हिरासत में दिया गया था। कोतवाली के बाथरूम में उसकी लाश फंदे पर पाई गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।
