विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में जमीन विवाद पर खूनी झड़प, लाठी-डंडों से तीन घायल

Published: Mon, 25 May 2026 06:27 PM (IST)

प्रतापगढ़ के रायपुर बनपुरवा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रायपुर बनपुरवा में जमीन विवाद हिंसक हुआ।

  2. लाठी-डंडों से एक महिला समेत तीन घायल।

  3. पुलिस ने घायलों को सीएचसी पट्टी भेजा।

संसू, बनी तेरहमील। रायपुर बनपुरवा गांव में सोमवार को जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायपुर बनपुरवा गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही थी। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय धीरेंद्र प्रताप यादव, 25 वर्षीय नवीन यादव तथा महेंद्र की पत्नी 55 वर्षीय शारदा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

घटना के बाद घायल पक्ष किसी तरह अपनी जान बचाकर सीधे पट्टी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार और डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। कोतवाल पट्टी आनंद पाल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बोलेरो और बैंड वाहन की भिड़ंत में कई घायल

संसू, पट्टी। पट्टी-सैफाबाद मार्ग पर बीबीपुर नहर के समीप रविवार की रात एक बजे बोलेरो और बैंड वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पट्टी भिजवाया।

मकरा निवासी युवक बैंड बाजा वाहन रविवार की रात सपा छत में वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। वाहन अशोक कुमार वर्मा चल रहा था। हादसे में 40 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रामू कुमार वर्मा निवासी जैतापुर तथा 19 वर्षीय रवि कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी कंजा सराय गुलामी, जो बैंड संचालक व आपरेटर बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों की हालत नाजुक देख राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि बोलेरो और बैंड वाहन की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।