रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: छात्राओं को जनवरी में मिलेगी स्कूटी, हेलमेट के साथ मिलेगा पेट्रोल
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को जनवरी में स्कूटी मिलेगी। इससे छात्राओं को उच्च ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
जनवरी में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।
स्कूटी के साथ हेलमेट, पेट्रोल और सुरक्षा किट भी प्रदान की जाएगी।
यह योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा देगी।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिले की मेधावी छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब और आसान होने वाली है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को जनवरी में स्कूटी वितरित की जाएगी।
स्कूटी मिलने से कॉलेज आने-जाने के लिए छात्राओं को सहूलियत होगी और उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। योजना के लिए पात्र छात्राओं का विवरण जुटाकर सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
जिले में चार राजकीय, सात अनुदानित सहित 164 महाविद्यालय हैं। योजना के तहत चयनित छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट और चार लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूटी की सुरक्षा और उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए गार्ड किट, ग्रिप कवर और सीट कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूटी बीएस-6 मानक वाली, आटोमेटिक और ट्यूबलेस टायर से युक्त होगी। इससे छात्राओं को आधुनिक और सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- यूपी में सफाईकर्मियों के लिए नई व्यवस्था, फेस-लोकेशन एप से होगी डिजिटल हाजिरी
कॉलेज स्तर पर जुटाया जा रहा विवरण
योजना का लाभ पात्र छात्राओं तक पहुंचाने के लिए कालेज स्तर पर उनका विवरण एकत्र किया जा रहा है। इसके आधार पर सूची तैयार की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
स्कूटी मिलने से कालेज आने-जाने में सुविधा होगी। इससे पढ़ाई के लिए समय का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।- अपेक्षा मिश्रा।
छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलना उच्च शिक्षा के लिए काफी उपयोगी है। स्कूटी मिलने से कालेज पहुंचना आसान होगा।- स्वर्णिमा मौर्या।
योजना से छात्राओं को पढ़ाई के साथ आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी। आधुनिक स्कूटी मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है।- फराना यासमीन।
स्कूटी के साथ हेलमेट और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलने से योजना और उपयोगी बन गई है। इससे छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।- अंजलि मौर्या।
छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई को सहूलियत मिलेगी। योजना के तहत पात्र छात्राओं का विवरण जुटाया जा रहा है और शासन के निर्देश के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।- प्रो. अमित श्रीवास्तव, प्रचार्य पीबीपीजी कॉलेज।
