विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ के पूर्व सेना कर्नल जय राम सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन, 1997 में हुए थे रिटायर

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM (IST)

प्रतापगढ़ के सराय गनई गांव निवासी पूर्व सेना कर्नल जय राम सिंह का 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के कमांड अस्पताल में निधन हो गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व सेना कर्नल जय राम सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन।

  2. लखनऊ के कमांड अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस।

  3. 1997 में सेवानिवृत्त होकर समाजसेवा से जुड़े थे कर्नल।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। बेलखरनाथ धाम ब्लाक के सराय गनई गांव निवासी सेना के पूर्व कर्नल जय राम सिंह का 83 साल की अवस्था में निधन हो गया। लखनऊ के कमांड अस्पताल में बीते मंगलवार रात उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

जय राम 1997 में रिटायर होने के बाद सराय गनई गांव में रहकर समाजसेवा से जुड़े रहे। उनके बेटे जय प्रकाश सिंह वर्तमान में भारतीय सेना में कर्नल के पद पर अंबाला में तैनात हैं।

पूर्व कर्नल के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती पूर्व विधायक धीरज ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा नेता अशोक तिवारी समेत लोगों ने शाेक व्यक्त किया।

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए

अमरगढ़: अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर के संबंध में मिली शिकायत के बाद औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी और जांच की कार्रवाई की। मंडलीय औषधि निरीक्षक टीम, सहायक आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर गठित टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच की।

जांच टीम में कौशांबी के औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार, फतेहपुर के औषधि निरीक्षक संजय दत्त और स्थानीय औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक शामिल रहे। टीम ने अमरगढ़ स्थित मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान एलोपैथिक दवाओं के दो संदिग्ध नमूने लिए। दोनों नमूनों को जांच के लिए भेजा गया।इसके बाद टीम ने आसपुर देवसरा क्षेत्र में आसपास के अन्य मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक अन्य मेडिकल स्टोर से भी संदिग्ध दवा का एक नमूना लिया गया।

किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत

कंधई क्षेत्र की 13 साल की किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसे अचेत दशा में स्वजन लेकर राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ कंधई आदित्य सिंह ने जानकारी से इन्कार किया।