Pratapgarh Firing : भूमि विवाद में हवाई फायरिंग, गोली का छर्रा लगने से दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित जरियारी गांव में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग की गई। इसमें एक पक्ष की गीता यादव पत्नी कृष्ण कुमार यादव और लालती यादव पत्नी अमरनाथ गोली का छर्रा लगने से घायल हो गईं। इसी पक्ष की अर्चना यादव पुत्री अमरनाथ भी मारपीट में घायल हुई है।

संसू, जागरण, रानीगंज (प्रतापगढ़)। प्रतापगढ़ जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अभी पट्टी में पिछले दिनों फायरिंग से कुछ लोग घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। और अब रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। मामला भूमि विवाद को लेकर था।
रानीगंज के जरियारी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भूमि विवाद को लेकर पहले मारपीट हुई। इसके बाद हवाई फायरिंग की गई। इससे एक पक्ष से दो महिलाओं को गोली के छर्रे लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रानीगंज ले आया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजा प्रताप बहादुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायलों में एक पक्ष से गीता यादव 42 वर्ष पत्नी कृष्ण कुमार यादव, लालती यादव 45 वर्ष पत्नी अमरनाथ को गोली के छर्रे लगे हैं। गीता यादव के हाथ और पैर में छर्रा लगा, वहीं लालती यादव की आंख, हाथ पर छर्रे लगे। इसी पक्ष से अर्चना यादव 21 वर्ष पुत्री अमरनाथ भी मारपीट में घायल हुई है।
वारदात की सूचना पाकर उप निरीक्षक राकेश चौरसिया पुलिस टीम के साथ पहुंचे। लालती यादव व गीता यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रामदास यादव का आरोप है कि भूमि विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी टैक्टर से जुताई करने पहुंचे थे। इसका हम लोगों ने मना किया तो विपक्षी फायरिंग की गई। इसमें लालती व गीता को गोली लगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।