विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत, चार घायल; दो की हालत गंभीर

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 17 Sep 2026 12:48 PM (IST)

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के कंधई इलाके में हादसे में मजदूर की मौत पर बिलखती परिवार की महिलाएं। जागरण

प्रतापगढ़ के कंधई इलाके में हादसे में मजदूर की मौत पर बिलखती परिवार की महिलाएं। जागरण

HighLights

  1. पट्टी-चिलबिला मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन गांव के निकट हुई दुर्घटना

  2. एक मृतक सुलतानपुर निवासी था, दो गंभीर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती

संसू, जागरण, दीवानगंज (प्रतापगढ़)। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार रात करीब एक बजे सराय भीमसेन गांव के पास सड़क के बगल खड़े ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया हे। उधर हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया। 

सराय भीमसेन गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता लिंटर मशीन संचालक हैं। वे बुधवार रात मजदूरों को लेकर पट्टी कस्बे में मकान की छत का लिंटर डालकर वापस घर लौट रहे थे। गांव के समीप चिलबिला-पट्टी मुख्य मार्ग पर सराय भीमसेन गेट के सामने ट्रैक्टर खड़ा करके मजदूरों को उतार रहे थे। इस दौरान आई बोलेरो पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारी।

हादसे के बाद मजदूर दोनों गाड़ियों के बीच फंस गए। रात का वक्त होने से आसपास के लोग मदद के लिए कुछ देर से पहुंच पाए। तब तक घायल कराहते पड़े रहे। इस बीच कंधई थाना के मनैतापुर गांव के मजदूर 55 वर्षीय श्यामू वनवासी उर्फ गन्ने, सुलतानपुर जनपद के लंभुआ थाना के सरैया बेलहरी गांव निवासी 25 वर्षीय पवन वनवासी की मौत हो गई थी। वहीं मनैतापुर के रोहित वनवासी, राजेंद्र वनवासी, विनोद कुमार गुप्ता व आसपुर देवसरा थाना के बरचौली गांव निवासी खलासी अमित यादव घायल हो गए। पिकअप वाहन चालक अंकुश निवासी रानीगंज मौके से भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर में मौके पर पहुंचे कंधई थाने के दीवानगंज चौकी इंचार्ज कैलाश यादव, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने फोर्स के साथ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तब तक जानकारी होने के बाद मजदूरों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए राजेंद्र बनवासी एवं खलासी अमित यादव को एसआरएन अस्पताल कर दिया गया। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी है।

इस संबंध में एसओ कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले मालवाहक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC ने फिरोजाबाद के घंटाघर निर्माण पर रोक लगाई, कहा- हर हाथ में मोबाइल तो घंटाघर की जरूरत क्यों?

यह भी पढ़ें- कौशांबी में EDFC ट्रैक के नीचे बही 4 किमी मिट्टी , रेलवे ने शुरू की आपातकालीन मरम्मत