दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा को पुलिस ने भेजा जेल
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा को पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद जेल भेज दिया है।
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा को पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद जेल भेज दिया है।
सुल्तानपुर की 15 वर्षीय किशोरी इलाज और झाड़फूंक कराने कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम में बाबा छोटेलाल के आश्रम में आई थी। उसका आरोप है कि बाबा ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह वह 18 जून को आश्रम से भाग निकली। यह मामला एएसपी पूर्वी के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने कंधई एसओ को जांच सौंप दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छोटेलाल के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म, पास्को एक्ट में तब्दील कर दिया। इसके बाद हिरासत में लिए आरोपित छोटेलाल को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता की बड़ी बहन ने यह भी आरोप लगाया था कि छोटेलाल दवा और झाड़-फूंक के बहाने अपने आश्रम पर गरीब लड़कियों को बुलाता है। फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता है। उसे भी बंधक बनाकर दो साल तक बाबा ने दुष्कर्म किया था। उसकी दो और बहनों को भी बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में छोटे लाल को जेल भेजा गया।