Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने देश को बनाया सशक्त

जब से नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है पूरी दुनिया में इसका डंका बज रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार सशक्त हो रहा है। यह बात प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में सांगीपुर मंडल द्वारा क्षेत्र के पूरे विजय सिंह और घुइसरनाथ धाम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री मिश्रा ने कही। सांसद संगम लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाओं पर सैनिक मजबूती से डटे हैं। चीन और पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:48 PM (IST)
पीएम मोदी ने देश को बनाया सशक्त
पीएम मोदी ने देश को बनाया सशक्त

जासं, प्रतापगढ़ : जब से नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है पूरी दुनिया में इसका डंका बज रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार सशक्त हो रहा है। यह बात प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में सांगीपुर मंडल द्वारा क्षेत्र के पूरे विजय सिंह और घुइसरनाथ धाम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री मिश्रा ने कही। सांसद संगम लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाओं पर सैनिक मजबूती से डटे हैं। चीन और पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। इस मौके पर मेडिकल कैंप लगाया गया। मिष्ठान व फल का वितरण किया गया। नीम, कदम के पौधे भी रोपे गए। घुइसरनाथ धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राम जानकी पीठ के महंत उमापति, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष सूबेदार सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.