विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 1 लाख से अधिक अपात्र लाभार्थियों पर वसूली की तलवार, सरकार कसेगी शिकंजा

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 1,07,364 अपात्र लाभार्थियों की सम्मान निधि रोक दी गई है। सरकार अब इन अपात्रों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रतापगढ़ में 1.07 लाख अपात्र किसानों की सम्मान निधि रोकी गई।

  2. सरकार अपात्र लाभार्थियों से ली गई धनराशि की वसूली करेगी।

  3. 2 अक्टूबर से संतृप्तीकरण अभियान, पात्र-अपात्र की पहचान होगी।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले जिले के 1,07,364 लोगों की सम्मान निधि रोक दी गई है। अब सरकार इन अपात्र लाभार्थियों से योजना के तहत ली गई धनराशि की वसूली कराएगी। जांच में सामने आए लाभार्थियों में कुंडा क्षेत्र के साथ ही प्रयागराज, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली समेत अन्य जनपदों और बिहार, झारखंड व हरियाणा जैसे दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं।

कृषि विभाग के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को वसूली की कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं योजना से अपना नाम हटाने और प्राप्त धनराशि वापस करने का विकल्प दिया गया है। इसके लिए लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल पर जाकर वालेंटेरी सरेंडर आफ पीएम किसान बेनिफिट्स विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आनलाइन रिफंड के माध्यम से गलत तरीके से प्राप्त सम्मान निधि की धनराशि वापस की जा सकती है।

विभाग का कहना है कि अपात्र लाभार्थियों को स्वयं आगे आकर धनराशि वापस करनी चाहिए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वेच्छा से सरेंडर करने पर उन्हें राशि लौटाने का अवसर मिलेगा। वहीं, सत्यापन में अपात्र पाए जाने के बाद भी धनराशि वापस नहीं करने वालों के विरुद्ध विभागीय स्तर से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

दो अक्टूबर से चलेगा संतृप्तीकरण अभियान

जिले में पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को लाभ दिलाने और अपात्रों को चिह्नित करने के लिए दो अक्टूबर से संतृप्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों के अभिलेख, पात्रता और योजना से जुड़े विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने विवरण की जांच करा लें, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे और अपात्रों से सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

पीएम किसान योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले जिले के 1,07,364 लोगों की सम्मान निधि रोक दी गई है। अब इन अपात्र लाभार्थियों से योजना के तहत ली गई धनराशि की वसूली कराएगी। योजना से जुड़े पात्र किसानों को लाभ दिलाने और अपात्रों को चिह्नित करने के लिए दो अक्टूबर से संतृप्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।

-अश्वनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब आएगी? इसे पाने के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान