सई का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके में दहशत
सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी में आए तेज बहाव की विकरालता देख तटीय लोग दहशत में
सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी में आए तेज बहाव की विकरालता देख तटीय लोग दहशत में हैं। जिला प्रशासन की तरफ से अब तक बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के सदर बाजार वार्ड बेल्हा देवी धाम है। मंदिर के आसपास काफी जमीन की प्लाटिग हुई है। नदी की जमीन से सटकर लोगों ने मकान निर्माण करा लिए हैं। बरसात में तो वहां का हाल बेहाल रहता है। बरसात के चलते सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा दिखा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेल्हा देवी घाट दर्जनभर सीढि़यां पानी में डूब गई हैं। नदी के आसपास बने घरों के लोग अब सतर्क हो गए हैं। पिछले तीन से चार सालों में बरसात के दौरान सई नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घरों में पानी घुस जाता है। यहां पर रहने वाले परिवार के लोगों को पलायन करना पड़ता है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसे दिखवाया जाएगा।